नई दिल्ली। दुनिया एक सबसे मशहूर फल कई हजारों का बिकता है। इसे देखने के साथ ही लोग इसके साथ सेल्फी तक लेते है। आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन इस फल की कीमत 500 डॉलर यानी करीब 35,730 हजार रुपए है। ड्यूरियन फल (Durian Fruit) नाम से मशहूर यह फल इंडोनेशिया में बिकता है।
इसकी सबसे खास बात यह है कि ये दुनिया का सबसे बदबूदार फल है और जिस भी स्टोर पर यह बेचा जाता है, वहां अलग से शीशे वाले बॉक्स में सैटिन के कपड़े पर इसे रखा जाता है। लोगों में इसका इतना क्रेज़ है कि कई लोग इसके साथ सेल्की तक क्लिक करवाते हैं। पूरे साउथ एशिया में इस फल को ‘किंग ऑफ फ्रूट्स’ के नाम से जाना जाता है।
दरअसल लोगों को इस फल का क्रीमी टेक्स्चर बेहद पसंद है। इसे खाने वाले लोग इस फल के स्वाद को गंदे नाले या फिर मोज़ों की बदबू जैसा मानते है। लेकिन इसके क्रीमी टेक्स्चर के लिए खाना पसंद करते हैं।